Home » आवाजाही » एंकर विवेक शुक्ला की NDTV में एंट्री,मिली ये जिम्मेदारी

एंकर विवेक शुक्ला की NDTV में एंट्री,मिली ये जिम्मेदारी

106 Views

नई दिल्ली: टेलीविजन पत्रकारिता के जाने-माने चेहरे और तेज-तर्रार एंकर विवेक शुक्ला ने अपनी नई पारी का आगाज NDTV के साथ कर दिया है। मीडिया जगत में अपनी गहरी समझ और बेहतरीन एंकरिंग के लिए पहचाने जाने वाले विवेक इससे पहले मध्य प्रदेश के प्रमुख रीजनल चैनल ‘विस्तार न्यूज’ (Vistar News) का हिस्सा थे।

विस्तार न्यूज’ में निभाई अहम जिम्मेदारी

​विस्तार न्यूज में अपनी छोटी मगर प्रभावी पारी के दौरान विवेक शुक्ला पर आउटपुट ऑपरेशंस की पूरी जिम्मेदारी थी, जहां वे एंकरिंग टीम को फ्रंट से लीड कर रहे थे। इसके साथ ही वे चैनल की कोर कंटेंट और प्लानिंग टीम के मुख्य रणनीतिकार भी थे। चुनाव और बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के दौरान कई स्पेशल कवरेज, कॉनक्लेव और हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू प्रोग्राम को सफल बनाने में उनकी मुख्य भूमिका रही।

करीब 12 वर्षों का लंबा अनुभव

​पत्रकारिता जगत में करीब 12 साल का लंबा अनुभव रखने वाले विवेक शुक्ला को खबरों की गहरी और पैनी समझ के लिए जाना जाता है। NDTV और विस्तार न्यूज से पहले वे देश के कई बड़े मीडिया घरानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं,

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology