Home » आवाजाही » News1india: वरिष्ठ पत्रकार विपिन चौबे मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे

News1india: वरिष्ठ पत्रकार विपिन चौबे मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे

617 Views

लखनऊ/नोएडा: टीवी पत्रकारिता की दुनिया में जब भी ग्राउंड जीरो से बेबाक और सटीक रिपोर्टिंग का जिक्र होता है, तो वरिष्ठ पत्रकार विपिन चौबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। एंकरिंग और रिपोर्टिंग की दुनिया में दो दशक (20 साल) से अधिक का लंबा और शानदार अनुभव रखने वाले विपिन चौबे ने अपनी धारदार कवरेज के जरिए देश-दुनिया की कई ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शकों तक पहुंचाया है।अब न्यूज 1 इंडिया में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर वे संपादकीय नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खबरों की समझ और रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ उनकी भूमिका चैनल की संपादकीय दिशा तय करने में अहम होगी।

10 से अधिक देशों से की है रिपोर्टिंग विपिन चौबे का दायरा केवल राष्ट्रीय राजधानी या देश के कुछ राज्यों तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाया है। अब तक वे 10 से अधिक देशों में जाकर अहम अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों की उनकी गहरी समझ और वैश्विक राजनीति पर उनकी पैनी नजर उन्हें मौजूदा दौर के चुनिंदा और उत्कृष्ट टीवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है।

रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर नेपाल त्रासदी तक का कवरेज जब दुनिया भर के देश रूस-यूक्रेन युद्ध की विभीषिका देख रहे थे, तब विपिन चौबे ने युद्धग्रस्त क्षेत्रों में अपनी जान की परवाह किए बिना सीधे ग्राउंड जीरो से दर्शकों तक पल-पल की सटीक अपडेट्स पहुंचाईं। इसके अलावा, नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप जैसी भीषण मानवीय त्रासदी हो या फिर युवाओं का वैश्विक ‘जेन-जी’ (Gen-Z) आंदोलन, विपिन चौबे ने हर चुनौतीपूर्ण मोर्चे पर अपनी शानदार रिपोर्टिंग की अमिट छाप छोड़ी है।

प्रयागराज कुंभ और प्रदेश की पत्रकारिता पर मजबूत पकड़ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कवरेज के साथ-साथ प्रदेश की नब्ज पकड़ने में भी वे माहिर हैं। प्रयागराज कुंभ जैसे दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महाकुंभ का उन्होंने बेहद करीब से और व्यापक कवरेज किया है। प्रदेश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और जमीनी मुद्दों पर उनकी विश्लेषणात्मक पकड़ बेहद मजबूत है।

पत्रकारिता के हर आयाम में एक मिसाल एक कुशल एंकर के रूप में स्टूडियो से लेकर एक जांबाज रिपोर्टर के तौर पर युद्ध के मैदान तक, विपिन चौबे का करियर पत्रकारिता के हर उस आयाम से भरा है, जो मीडिया जगत में नए लोगों के लिए एक केस स्टडी है। अलग-अलग देशों में जाकर खबरें कवर करने से लेकर जमीनी स्तर पर बड़े घटनाक्रमों के पीछे की असल कहानी दर्शकों तक पहुंचाने की इसी कला ने उन्हें टीवी न्यूज इंडस्ट्री का एक बेहद भरोसेमंद और प्रतिष्ठित चेहरा बना दिया है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology