2014 बैच के IPS अधिकारी मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में पदस्थ AIG अभिजीत कुमार रंजन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जबलपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा द्वारा की गई शिकायतों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को आवश्यक कार्रवाई करने और दो सप्ताह के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग के इस निर्देश के बाद पुलिस महकमे में मामला चर्चा का विषय बन गया है।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शिकायतों के आधार पर क्या कदम उठाए जाते हैं और जांच में कौन-से तथ्य सामने आते हैं। फिलहाल आयोग के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
कटनी के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के खिलाफ शिक्षिका सुलोचना मिश्रा की शिकायत पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मऊगंज की ओर से सुलोचना मिश्रा को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें शिकायत के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं
शिक्षिका श्रीमती सुलोचना मिश्रा द्वारा कटनी के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के विरुद्ध की गई शिकायत पर मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जांच शुरू की गई। गौरतलब है कि श्रीमती सुलोचना मिश्रा, एसडीओपी अमरपाटन के पद पर पदस्थ श्रीमती ख्याति मिश्रा की माता जी हैं, ज्ञात हो अभिजीत रंजन व ख्याति मिश्रा की चर्चाएं मीडिया में सुनने को मिली थी उसी संबंध में जवाब तलब किया गया हैं




Users Today : 237
Users Yesterday : 201