जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने प्रियंका अवस्थी को डायरेक्टर (कंटेंट स्ट्रैटेजी एंड प्लानिंग) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस नियुक्ति के बारे में प्रियंका अवस्थी ने जानकारी शेयर की है।
प्रियंका अवस्थी ने बताया है, ‘एबीआई में तीन शानदार वर्षों और तमाम बेहतरीन लोगों के साथ काम करने के बाद, ऐसा लगा जैसे घर लौटने का समय आ गया है। रितुपर्णा दासगुप्ता और पूरी टीम को फिर से खुले दिल से मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद।’
‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ में डायरेक्टर (कंटेंट स्ट्रैटेजी एंड प्लानिंग) के पद पर नई पारी शुरू कर रही हूं।’
बता दें कि प्रियंका अवस्थी इससे पहले ‘AB InBev’ में मैनेजर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इसके अलावा पूर्व में वह ‘Nielsen’, ‘Tata Capital’ और ‘Leo Burnett’ जैसे प्रतिष्ठि संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिकाएं निभा चुकी हैं।





Users Today : 263
Users Yesterday : 201