Home » सुख-दुख » स्पा सेंटर में लड़की से एक्सट्रा सेक्स सर्विस देने और ब्लैकमेल करने का आरोप,दो टीवी चैनल रिपोर्टरों पर मुकदमा

स्पा सेंटर में लड़की से एक्सट्रा सेक्स सर्विस देने और ब्लैकमेल करने का आरोप,दो टीवी चैनल रिपोर्टरों पर मुकदमा

125 Views

 

उदयपुर- राजस्थान के उदयपुर में एक स्पा मैनेजर महिला ने दो टीवी रिपोर्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि रिपोर्टर ने महिला से स्पा में दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी के नाम पर जबरन बातचीत की, फिर उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगे और धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे।

पीड़िता शांतिबाई ने बताया कि 27 मई 2025 को शाम करीब 5:30 बजे दो लोग ग्राहक बनकर उनके स्पा में आए। पहले मसाज के रेट पूछे और फिर मोबाइल में छुपाकर रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। मसाज के दौरान खुद को पत्रकार बताकर धमकाने लगे। महिला ने जब आपत्ति जताई तो उन्होंने पैसे की मांग की और कहा कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो वीडियो को न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

शिकायत के अनुसार, बाद में महिला को व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए और 3 जून को स्पष्ट रूप से 50,000 रुपये की मांग की गई। महिला के अनुसार, जब उसने पैसे नहीं दिए, तो 6 जून की रात 9 बजे वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब पर वायरल कर दिया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ‘इंडिया न्यूज़’ और मेवाड़ से संचालित ‘उदय न्यूज’ के रिपोर्टर द्वारा यह हरकत की गई और उनका मानसिक उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 308(5), 61(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच अधिकारी भगरीत मोची को सौंपी गई है।

पीड़िता का कहना है कि इस घटना से उनकी सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और वह न्याय की मांग कर रही हैं। इस मामले में सूरजपोल पुलिस थाने में 7 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी।

 

 

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology