खबर राजस्थान मीडिया से हैं यहां सच बेधड़क न्यूज चैनल से इस्तीफा देकर एंकर ऋचा सिंह ने समाचार प्लस चैनल में बतौर एंकर/प्रोड्यूसर अपने नए सफर की शुरुआत की हैं
इसके पहले एंकर ऋचा सिंह सच बेधड़क न्यूज चैनल में बतौर एंकर कार्यरत थी लेकिन वेतन व अन्य कारणों से उन्होंने इस्तीफा दे दिया हैं
मूल रूप से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली ऋचा सिंह को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। उन्होंने ‘न्यूज इंडिया’ (News India) से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। पूर्व में वह हिंदी खबर,‘आर9 न्यूज’ (R9 News), ‘नेशनल वॉयस’ (National Voice), ‘भारत समाचार’ (Bharat Samchar) और ‘इंडिया न्यूज’ (India News) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो ऋचा सिंह ने अलीगढ़ में ‘अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय’ (AMU) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।





Users Today : 200
Users Yesterday : 201