तेज तर्रार पत्रकार कुंदन कुमार ने नई पारी शुरू कर दी है। कुंदन बतौर एडिटर(Editor) TNP न्यूज चैनल का हिस्सा बन गए हैं। कुंदन के पास आउटपुट के साथ-साथ इनपुट की भी जिम्मेदारी होगी। इससे पहले कुंदन ‘इंडिया डेली लाइव’(India Daily Live) में आउटपुट हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से करियर की शुरुआत करने के बाद कुंदन ‘इंडिया टीवी’, ‘आजतक’, ‘लाइव इंडिया’, ‘संसद टीवी’ और ‘डीडी न्यूज’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आउटपुट-रिपोर्टिंग की अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
दूरदर्शन पर कुंदन कुमार ने लोकप्रिय पॉलिटिकल शो ‘चुनावी गपशप’ किया है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जाकर इस कार्यक्रम की एंकरिंग की थी। इसके साथ ही कुंदन कुमार में राज्य सभा टीवी पर खास कार्यक्रम लॉन्च किया था, ‘मैं भी भारत’, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासियों पर कार्यक्रम तैयार किया था। कुंदन कुमार के अनुसार, ये टेलिविजन के इतिहास में अनूठा प्रयोग था और इस कार्यक्रम ने सोशल मीडिया व टेलीविजन में कई रिकॉर्ड स्थापित किए।





Users Today : 181
Users Yesterday : 201