289 Views
कानपुर- नगर कमिश्नरेट पुलिस ने अधिवक्ता और एबीसी न्यूज चैनल के मालिक अखिलेश दुबे समेत जिम संचालक लवी मिश्रा को देर रात कांशीराम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल रवाना कर दिया। यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कभी जनपद के बड़े पुलिस अधिकारी, नगर निगम के कलाकार और तमाम सफेदपोश जिसकी ड्योढ़ी पर सलामी देने आते थे, वह अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।
इसी के साथ शिकायतकर्ताओं की फेहरिस्त भी बढ़ रही है। अखिलेश दुबे पर कल ही रंगदारी मांगने का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी यह सिलसिला और बढ़ेगा।
कानपुर पुलिस तमाम सुराग भी तलाश रही है जो अखिलेश दुबे, अवनीश दीक्षित और अधिवक्ता दीनू उपाध्याय का कनेक्शन निकालेंगे।





Users Today : 193
Users Yesterday : 201