232 Views
नोएडा/मुंबई — टाइम्स नाउ में तकनीकी वाइस प्रेसिडेंट पद पर कार्यरत अनिल मित्तल को कार्यमुक्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले 9–10 महीनों से उनके कार्यकाल को लेकर चैनल में लगातार असंतोष बना हुआ था।
कर्मचारियों का आरोप है कि मित्तल ने लंबे समय से कार्यरत स्टाफ पर मनमानी तरीके से कार्रवाई की, गलतियाँ थोपीं और अपने समर्थन के लिए बाहरी लोगों को लाकर पुराने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया।
उनके कार्यकाल में नोएडा और मुंबई कार्यालयों में लगातार तकनीकी समस्याएँ सामने आईं। उनके कार्यकाल में कई वरिष्ठ कर्मचारियों ने इस्तीफे दिए, जबकि कुछ को सीधे बाहर कर दिया गया। दुखद रूप से, नौकरी खोने के बाद कुछ कर्मचारियों के हार्ट अटैक की भी खबरें सामने आईं।





Users Today : 100
Users Yesterday : 152