जयपुर, 8 अगस्त 2025:
मीडिया इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जयपुर से प्रसारित होने वाले नेशनल न्यूज चैनल “सच बेधड़क” में कार्यरत चैनल हेड व डिजिटल प्रमुख रवि कुमार मीणा ने चैनल के चेयरमैन व संस्थान के खिलाफ ₹33 लाख का कानूनी नोटिस भेजा है।
रवि मीणा का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया, और जब उन्होंने अपने बकाया वेतन की मांग की तो उन्हें धमकाया गया। उन्होंने बताया कि चैनल के चेयरमैन की OSD द्वारा उन्हें न केवल पुलिस भेजने की धमकी दी गई, बल्कि ब्लैकमेल भी किया गया।
रवि मीणा का बयान:
रवि कुमार मीणा ने कहा,
“मैंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया, लेकिन तीन साल तक वेतन नहीं मिलने के बावजूद जब मैंने अपना हक मांगा, तो मुझे डराने-धमकाने की कोशिश की गई।”
लीगल एक्शन:
रवि मीणा ने अब अपने वकीलों के माध्यम से संस्थान को ₹33 लाख का लीगल नोटिस भेजा है। यह राशि बकाया वेतन, मानसिक प्रताड़ना और अन्य कानूनी मुआवजे के रूप में मांगी गई है।





Users Today : 184
Users Yesterday : 201