226 Views
पत्रकारिता जगत से दो नई खबरें सामने आई हैं। पहली सूचना युवा पत्रकार श्वेता मिश्रा ने इंडिया टीवी से बतौर सोशल मीडिया प्रोड्यूसर जुड़कर अपनी नई पारी शुरू की है।
श्वेता इससे पहले न्यूज़ इंडिया 24×7 में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव, आईटीवी नेटवर्क (इंडिया न्यूज और न्यूज एक्स) में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर और न्यूज़24 में इंटर्नशिप कर चुकी हैं।
दूसरी खबर हर्षिता बर्गल को लेकर है। उन्होंने देश के प्रमुख अखबार दैनिक भास्कर से अपने करियर की नई पारी की शुरुआत की है। वह भोपाल दफ्तर में बतौर कॉपी राइटर जुड़ी हैं।
हर्षिता ने अपने अनुभव को साझा करते हुए इसे बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि लंबे सफर के बाद यहां पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन विश्वास और धैर्य ने यह मुकाम दिलाया।





Users Today : 329
Users Yesterday : 152