142 Views
नोएडा में 65 करोड़ रुपये की ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे न्यूज़ एंकर्स शाजिया निसार और आदर्श झा को एक और झटका लगा है। नोएडा की अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत आगामी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले नोएडा कोर्ट ने दोनों की ज़मानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं और फिलहाल दोनों गौतम बुद्ध नगर जिला कारागार में बंद हैं।
इस मामले की तीसरी आरोपी शाजिया की मां नसीम बानो हैं, जिनकी अंतरिम अग्रिम ज़मानत याचिका भी सेशन्स कोर्ट, नोएडा ने खारिज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, नसीम बानो की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।





Users Today : 265
Users Yesterday : 201