कानपुर का कथित एडवोकेट व कानपुर से संचालित सैटेलाइट ABC न्यूज चैनल का मालिक अखिलेश दुबे का पुलिस महकमे में कितना बड़ा काकस था यह निलंबन की सूची देखकर पता लग रहा है। चार इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर तो निलंबित कर दिये गये है। इस प्रेसनोट में अखिलेश दुबे का नाम नहीं है लेकिन साफ़ है उससे मिलीभगत में ही यह सभी निलंबित किये गये है। प्रेसनोट में है इन पर कानपुर पुलिस की छवि को धूमिल करने और कर्तव्यों में लापरवाही का आरोप है। मानना पड़ेगा कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे अखिल कुमार को जो उन्होंने इनके ख़िलाफ़ कारवाई की। नहीं तो पहले वाले सब चुप थे तभी तो अखिलेश दुबे अपना गैंग चला रहा था। किसी को बलात्कार में फँसाकर उससे वसूली करना जमीन कब्जे करवाना। जितने भी अवैध धन्धे थे अखिलेश दुबे पुलिस के साथ मिलकर चलाता था। अब तो कमिश्नर साहब दिल्ली ट्रांसफर हो गये देखते है आगे क्या होता है।






Users Today : 329
Users Yesterday : 152