703 Views
Zee News जो कि हाल ही में अपनी पहचान और लोगो बदलकर ZNews बना है, ने जून महीने के आखिर में अप्रैजल प्रक्रिया भी पूरी की है. इस दौरान कंपनी ने करीब 5 फीसदी लोगों को प्रमोशन दिया है. जिसमें जी न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत श्रद्धा जैन को ‘असिस्टेंट न्यूज एडिटर’ के पद पर प्रमोशन दिया गया है.
श्रद्धा जैन को मीडिया में 15 वर्ष का अनुभव है. जिसमें 12 वर्ष ग्राउंड रिपोर्टिंग करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में एंट्री ली
इससे पहले दूरदर्शन, दैनिक भास्कर, BTv, चौथी दुनिया समेत कई बड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने भोपाल, पुणे और फिर बाद में नोएडा की ओर रुख किया.
पत्रकारिता की पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली श्रद्धा के पिता श्री सतीश जैन ने करीब 40 साल पत्रकारिता की. श्रद्धा, मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से हैं.





Users Today : 215
Users Yesterday : 201