292 Views
कानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर कमिश्नरेट पुलिस और एसआईटी ने बुधवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए साकेत नगर निवासी अखिलेश दुबे को हिरासत में लिया है। यह एक्शन नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन महाकाल” के तहत लिया गया है।
बता दें कि अखिलेश दुबे अधिवक्ता होने के साथ-साथ एबीसी न्यूज चैनल के मालिक भी हैं और बेहद रसूखदार व्यक्ति हैं।
भाजपा नेता रवि सतीजा ने फर्जी आरोप लगाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। थाना बर्रा में अखिलेश समेत उनके दो साथियों पर मुकदमा लिखा गया। इसके बाद गिरफ्तारी हुई।
जानकारों की माने तो आने वाले समय में कानपुर में रसूखदारों के बीच जंग जैसे हालात पैदा हों तो इसमें कोई बड़ी बात न होगी।





Users Today : 179
Users Yesterday : 201