नोएडा (टीम मीडिया4समाचार)। देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय मीडिया जगत में दो नए सेटेलाइट नेशनल न्यूज चैनलों की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जल्द ही ‘Tv 7 भारत’ (हिंदी) और ‘Tv 7’ (इंग्लिश) न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहे हैं। इन दोनों ही चैनलों का संचालन जाने-माने मीडिया विजनरी और चेयरमैन प्रवीण पाठक करेंगे।


तैयारियां तेज, भव्य लॉन्चिंग की योजना
सूत्रों के मुताबिक, दोनों चैनलों को लेकर नोएडा में तैयारियां बेहद युद्धस्तर पर चल रही हैं। हाईटेक स्टूडियो, अत्याधुनिक तकनीक और देश के दिग्गज पत्रकारों की टीम के साथ इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। माना जा रहा है कि यह दोनों चैनल अपनी निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता से बहुत जल्द मुख्यधारा के मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात
चैनलों की कार्ययोजना और भविष्य की रणनीतियों को लेकर चेयरमैन प्रवीण पाठक ने हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच नए मीडिया वेंचर की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सीएम धामी ने इस नए सफर के लिए प्रवीण पाठक को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
“प्रवीण पाठक के नेतृत्व में आ रहे ‘Tv 7 भारत’ और ‘Tv 7’ न्यूज चैनल न सिर्फ खबरों की दुनिया में नए मानक स्थापित करेंगे, बल्कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही दर्शकों के लिए एक क्रेडिबल (विश्वसनीय) विकल्प बनकर उभरेंगे।”
इस बड़े मीडिया वेंचर से जुड़ी नियुक्तियों और लॉन्चिंग की तारीखों को लेकर जल्द ही नए अपडेट्स सामने आने की उम्मीद है।
चैनलों को तकनीकी रूप से देश का सबसे एडवांस न्यूज रूम बनाने की तैयारी है, जहां ग्राफिक्स, वर्चुअल स्टूडियो और रीसर्च-बेस्ड पत्रकारिता पर विशेष जोर रहेगा।
चेयरमैन प्रवीण पाठक के नेतृत्व में देश के कई दिग्गज और नामचीन पत्रकारों, एंकरों और तकनीकी विशेषज्ञों को इस प्रोजेक्ट से जोड़ने की कवायद शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह दोनों चैनल केवल टीआरपी की रेस का हिस्सा नहीं बनेंगे, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपना मुख्य एजेंडा बनाएंगे।




Users Today : 63
Users Yesterday : 104