जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल व भारत 24 चैनल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. जगदीश चंद्रा ने मीडिया में चल रही उन खबरों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि फर्स्ट इंडिया ग्रुप द्वारा ‘सच बेधड़क’ न्यूज़ चैनल का अधिग्रहण कर लिया गया है। इस संबंध में डॉ. जगदीश चंद्रा ने Media4samachar को एक आधिकारिक पत्र (विज्ञप्ति) भेजा है, जिसमें उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी तरह तथ्यहीन और गलत बताया है।

कोई भी प्रस्ताव प्रबंधन के सामने विचाराधीन नहीं: डॉ. जगदीश चंद्रा
डॉ. जगदीश चंद्रा द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया के एक वर्ग में श्री विनायक शर्मा के “सच-बेधड़क” न्यूज चैनल को फर्स्ट इंडिया ग्रुप या ग्रुप से जुड़े किसी व्यक्ति द्वारा अधिग्रहण किए जाने की खबरें प्रकाशित हो रही हैं।
उन्होंने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा:
”यह स्पष्ट किया जाता है कि ये खबरें निराधार हैं और ऐसा कोई भी प्रस्ताव फर्स्ट इंडिया प्रबंधन के सामने विचाराधीन नहीं है।”
विज्ञप्ति की मुख्य बातें:
-
- भ्रामक खबरों का खंडन: पत्र के माध्यम से साफ कर दिया गया है कि फर्स्ट इंडिया ग्रुप या इसकी किसी सहयोगी कंपनी का ‘सच बेधड़क’ के अधिग्रहण से कोई संबंध नहीं है।
- वरिष्ठ प्रबंधन को प्रतिलिपि: इस आधिकारिक पत्र की प्रतिलिपि (Copy) फर्स्ट इंडिया ग्रुप के डायरेक्टर श्री वीरेंद्र चौधरी, श्री महिपाल सिंह, फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर श्री पवन अरोड़ा सहित समस्त स्टाफ और संबंधित मीडिया को भी भेजी गई है।
संपादकीय नोट: 8 जुलाई 2026 को जारी इस आधिकारिक पत्र के बाद मीडिया जगत में ‘सच बेधड़क’ और ‘फर्स्ट इंडिया ग्रुप’ की डील को लेकर चल रही सभी तरह की अटकलों और दावों पर पूरी तरह से पटाक्षेप हो गया है।




Users Today : 86
Users Yesterday : 104