Times Network: टाइम्स नेटवर्क ने वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल शमशेर सिंह की जिम्मेदारियों को बढ़ा दिया है। शमशेर सिंह अब अपनी मौजूदा जिम्मेदारी मैनेजिंग एडिटर-डिजिटल (हिंदी एवं स्थानीय भाषाएं) के साथ-साथ हेड-टीवी डिजिटल इंटीग्रेशन (जनरल न्यूज-हिंदी और अंग्रेजी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

कंपनी की ओर से जारी इंटरनल कम्युनिकेशन के मुताबिक, इस नई व्यवस्था का मकसद टीवी और डिजिटल न्यूज ऑपरेशंस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। नई भूमिका में शमशेर सिंह हिंदी और अंग्रेजी की टीवी व डिजिटल जनरल न्यूज टीमों के बीच कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के साथ कंटेंट के बेहतर इस्तेमाल, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और दोनों प्लेटफॉर्म्स के बीच सहयोग के नए अवसरों पर काम करेंगे।
टाइम्स नेटवर्क के अनुसार, टीवी और डिजिटल टीमों के बीच बेहतर तालमेल से न्यूज गैदरिंग, कंटेंट प्रोडक्शन और कवरेज की प्रक्रिया को ज्यादा इंटीग्रेटेड बनाया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके अलग-अलग न्यूज ब्रांड्स और टीमों की स्वतंत्र पहचान और उनके विकास की दिशा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
इंटरनल कम्युनिकेशन में कहा गया है कि इस पूरी प्रक्रिया से जुड़े फैसले संबंधित संपादकीय हितधारकों के साथ चर्चा और सहमति के आधार पर लिए जाएंगे। साथ ही, शमशेर सिंह की नई जिम्मेदारी के बावजूद मौजूदा रिपोर्टिंग स्ट्रक्चर में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।
इस अतिरिक्त भूमिका में शमशेर सिंह टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के सीईओ आशीष सहगल और डिजिटल सीओओ रोहित चड्ढा को रिपोर्ट करेंगे।




Users Today : 43
Users Yesterday : 104