Home » टीवी » पतंजलि ने शुरू की सिविल सर्विसेज एकेडमी,अवध ओझा बने पतंजलि में हेड

पतंजलि ने शुरू की सिविल सर्विसेज एकेडमी,अवध ओझा बने पतंजलि में हेड

88 Views

शिक्षा और योग की दुनिया से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। योग गुरु स्वामी रामदेव अब देश को प्रशासनिक अधिकारी (IAS-IPS) देने की तैयारी में जुट गए हैं। पतंजलि ग्रुप ने अपनी नई ‘सिविल सर्विसेज एकेडमी’ (Civil Services Academy) शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है। इस एकेडमी की सबसे खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर देश के दिग्गज शिक्षक अवध ओझा (Awadh Ojha Sir) को इस एकेडमी का प्रमुख (Head Teacher) नियुक्त किया गया है

Media4samachar से बातचीत में पतंजलि के मीडिया हेड ने जानकारी दी हैं

शनिवार सुबह हरिद्वार में स्वामी रामदेव और अवध ओझा एक साथ योग करते नजर आए। इसी दौरान स्वामी रामदेव ने इस नई शुरुआत की आधिकारिक घोषणा की। इस मौके पर अवध ओझा सर ने कहा कि अब देश के युवाओं को दिल्ली के बेहतरीन शिक्षकों का मार्गदर्शन और पतंजलि योगपीठ में रहने-खाने की वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। योग और ध्यान के जरिए छात्र बिना किसी मानसिक तनाव के देश की सबसे कठिन परीक्षा (UPSC) की तैयारी कर सकेंगे।

शिक्षा जगत में इस नए गठबंधन को एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है, जो कोचिंग के पारंपरिक तौर-तरीकों को पूरी तरह बदल कर रख देगा।

यह अभिनव पहल प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक प्रशासनिक आवश्यकताओं के समन्वय के जरिए भारत की प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगी।

‘त्रि-शिक्षा’ मॉडल

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि इस अकादमी को शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और युगांतकारी योगदान बताते कहा कि भारत संविधान से संचालित होता है, लेकिन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन का आधार अधिकारियों का चरित्र होता है। कहा, अकादमी का उद्देश्य केवल सफल प्रशासनिक अधिकारियों का निर्माण करना ही नहीं बल्कि ऐसे राष्ट्रनिष्ठ नागरिक तैयार करना भी है जो भारत माता की सेवा को अपना सर्वोच्च कर्त्तव्य मानें।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology