उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. नोएडा और कानपुर नगर में दो सीनियर अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. दोनों को अब नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को योगी सरकार ने दो सीनियर पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं. कानपुर नगर और नोएडा में दो सीनियर पुलिस अधिकारियों को ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. दोनों के ट्रांसफर ऑर्डर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं. आईपीएस अधिकारी संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है. यूपी के दोनों शहरों के पुलिस विभाग में हुआ यह तबादला अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही यूपी के बड़े शहर हैं, जहां कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सर्तक रहती है.
नोएडा में बदलाव
अधिकारी संकल्प शर्मा को नोएडा का ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वह अब तक पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे थे. अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी है. संकल्प शर्मा इससे पहले भी यूपी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. योगी सरकार की तरफ से अब उन्हें नोएडा जिले में भेजा गया है.




Users Today : 94
Users Yesterday : 104