Home » टीवी » Jaipur: ​सच बेधड़क चैनल के पूर्व मालिक विनायक शर्मा पर कोर्ट वारंट जारी

Jaipur: ​सच बेधड़क चैनल के पूर्व मालिक विनायक शर्मा पर कोर्ट वारंट जारी

231 Views

जयपुर: पत्रकारिता जगत और मीडिया घरानों में कर्मचारियों के उत्पीड़न और वेतन रोकने का एक और बड़ा मामला सामने आया है। ‘सच बेधड़क’ न्यूज़ चैनल के पूर्व मालिक पंडित विनायक शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यायालय ने विनायक शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
यह पूरी कार्रवाई चैनल के ही पूर्व हेड- टीवी एंड डिजिटल रवि कुमार मीणा के वेतन और वित्तीय भुगतान न करने के मामले में की गई है।

​क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, रवि कुमार मीणा ‘सच बेधड़क’ न्यूज़ चैनल में हेड- टीवी एंड डिजिटल के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि विनायक शर्मा ने कई महीनों तक उनका वेतन और वित्तीय लेनदेन का भुगतान नहीं किया जिसका विवाद माननीय न्यायालय के अधीन लंबित है इस दौरान विनायक शर्मा ने चैनल का बेचान दूसरे मालिको के हाथ में कर दिया और वित्तीय दायित्वों का निर्वाह नही किया |

​इस पूरे कानूनी घटनाक्रम के बीच, माननीय हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह राणा ने Media4samachar को एक आधिकारिक लीगल नोटिस भेजा है।

मैं रवि कुमार मीणा पुत्र श्री भरत लाल मीणा निवासी इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा सभी लोगों को सूचित करता हूँ कि सच बेधड़क न्यूज़ चैनल की स्वामित्व कंपनी सृष्टि विनायक एंटरटेनमेंट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड जिसके डायरेक्टर श्री विनायक शर्मा और कार्तिक शर्मा है आमजन को सूचित किया जाता है कि उक्त कंपनी के साथ मेरा वित्तीय लेनदेन बकाया है जिसका विवाद माननीय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, परक्राम्य लिखत अधिनियम नम्बर 6, जयपुर महानगर प्रथम, जयपुर न्यायालय के समक्ष परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 में Filling No- 5034/2026 Registration No- 4274/2026 के अंतर्गत चल रहा है। अतः उक्त कंपनी के साथ कोई भी व्यक्ति या संस्था संव्यवहार करता / करती है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा / होगी। कृपया सूचित रहे।

वही इस लीगल नोटिस के बाद नई कंपनी और नए चेयरमैन के लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती है क्योंकि दोनों ही कंपनियों ने ख़रीद और बेचान के वक्त कोई आम सूचना प्रकाशित नहीं की। MIB और कंपनी अधिनियम के तहत यदि किसी न्यूज़ चैनल के बेचान दूसरी कंपनी को किया जाता है तो उसके लिए आम सूचना प्रकाशित करनी होती है अवम् देनदारियों का भुगतान कर NOC ली जाती है ।

वही इस मामले में रवि कुमार मीणा का कहना है की उनका वेतन और वित्तीय लेनदेन का भुगतान नहीं किया जाता है तो वो चैनल पर कोर्ट स्टे और आगे कानूनी कार्यवाही करेगे | वही MIB और DIPR में चैनल लाइसेंस के अनुचित हस्त्राणांतरण के लिए शिकायत प्रेषित की गई है ।

न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।

वही विनायक शर्मा ने Media4samachar को रवि मीणा को लेकर एक पोस्टर जारी किया हैं,नीचे देखें

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology