Home » टीवी » न्यूज इंडिया 24×7 चैनल का नया मुकाम,इंस्टाग्राम पर पार किया 100K का आंकड़ा

न्यूज इंडिया 24×7 चैनल का नया मुकाम,इंस्टाग्राम पर पार किया 100K का आंकड़ा

262 Views

डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते दौर में ‘न्यूज इंडिया 24×7’ ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए अपनी बादशाहत साबित की है. लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर चैनल के आधिकारिक हैंडल ने जून महीने में करीब 65 मिलियन व्यूज हासिल किया है. इसके अलावा इंस्टाग्राम हैंडल ने 100K फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है.ऐसे में न्यूज इंडिया 24×7 चैनल का इंस्टाग्राम हैंडल हर दिन नए आयाम को छूते हुए आगे बढ़ रहा है.

बिना पक्षपात के खबरें

आज के समय में जहां सूचनाओं की भरमार है, वहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना यह साफ दर्शाता है कि दर्शकों के बीच चैनल की साख, विश्वसनीयता और लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. न्यूज इंडिया 24×7 चैनल का सटीक संपादकीय नेतृत्व और और न्यूज को फॉलो करते हुए हमेशा बिना किसी पक्षपात के पूरी सटीकता के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले जनता तक पहुंचाने का अपना संकल्प निभाता रहा है.

डिजिटल टीम की शानदार मेहनत

चैनल के डिजिटल टीम की मेहनत से इंस्टाग्राम पर मिली यह सफलता इस बात की पुष्टी करता है कि देश का युवा वर्ग और सोशल मीडिया यूजर्स न्यूज इंडिया 24×7 के कंटेंट पर अटूट भरोसा करते हैं. आज के युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गईं इनोवेटिव रील्स, सटीक ब्रेकिंग न्यूज, ग्राफिक्स और गंभीर मुद्दों पर बने वीडियो के जरिए चैनल ने हर उम्र के दर्शकों के साथ एक बेहद मजबूत और सीधा जुड़ाव स्थापित किया है.

निष्पक्ष पत्रकारिता से नहीं हटेंगे पीछे

इस शानदार और गौरवशाली कामयाबी पर न्यूज इंडिया 24×7 के शीर्ष प्रबंधन और पूरी संपादकीय टीम अपने सभी दर्शकों, पाठकों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को तहे दिल से शुक्रिया करता है. इस सफलता के बाद चैनल के शीर्ष पदाधिकारियों ने बताया कि यह सफलता पूरी टीम की कड़ी मेहनत, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनता के मिले असीम प्यार का परिणाम है. चैनल ने अपने पाठकों को भरोसा दिलाया है कि वे भविष्य में भी इसी तरह पूरी जिम्मेदारी, निडरता और पारदर्शिता के साथ जनता की आवाज को उठाते रहेंगे.

फॉलोअर्स का बहुत शुक्रिया

चैनल के शीर्ष नेतृत्व इस बात की भरोसा दिलाते हैं कि डिजिटल क्रांति के इस युग में पत्रकारिता के उच्च मानकों और नैतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए चैनल नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. न्यूज इंडिया 24×7 एक बार फिर से अपने सभी फॉलोअर्स और दर्शकों को असीम प्यार देने के लिए शुक्रिया करता है.

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology