Home » टीवी » पंजाब केसरी चैनल का फरमान: खबरों से तौबा,सिर्फ विज्ञापन लाओ नहीं तो बाहर

पंजाब केसरी चैनल का फरमान: खबरों से तौबा,सिर्फ विज्ञापन लाओ नहीं तो बाहर

60 Views

लखनऊ/नोएडा: डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र से एक बड़ी और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों की निष्पक्षता का दावा करने वाले बड़े मीडिया घरानों के भीतर पत्रकारों का किस कदर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, इसका एक ताजा उदाहरण ‘पंजाब केसरी’ के डिजिटल न्यूज चैनल में देखने को मिला है। संस्थान में पत्रकारों पर खबरों के बजाय विज्ञापन (बिजनेस टारगेट) लाने का अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसके विरोध में वरिष्ठ पत्रकारों के इस्तीफे और जूनियर पत्रकारों के उत्पीड़न का मामला गरमा गया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में लखनऊ के युवा पत्रकार के नेतृत्व में पत्रकारों की एक टीम पंजाब केसरी डिजिटल से जुड़ी थी। टीम का उद्देश्य संस्थान में एक बेहतर और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना था। लेकिन जॉइनिंग के तुरंत बाद ही प्रबंधन का असली चेहरा सामने आ गया।

​सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से जोड़े गए युवा पत्रकार पर भारी-भरकम विज्ञापन लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया गया जिसने पूरी संस्थान के लिए टीम खड़ी किया

पत्रकारिता के मूल्यों से समझौता न करते हुए और संस्थान के इस रवैये से आहत होकर उन्होंने जॉइनिंग के मात्र दो हफ्ते के भीतर ही चैनल का ऑफिशियल ग्रुप छोड़ दिया और खुद को संस्थान से पूरी तरह अलग कर लिया।

​वरिष्ठ पत्रकार के संस्थान से अलग होते ही, उनके नेतृत्व में आए अन्य पत्रकारों पर दबाव और ज्यादा बढ़ा दिया गया। पीड़ित पत्रकारों का आरोप है कि उन पर बिजनेस लाने का अत्यधिक मानसिक दबाव बनाया जाने लगा।

​टीम के सदस्य और जिला संवाददाता नितिन अग्रहरि ने जब इस अनैतिक व्यवस्था और मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ चैनल के ऑफिशियल ग्रुप में खुलकर आवाज उठाई, तो समस्या का समाधान करने के बजाय तानाशाही रवैया अपनाया गया। असाइनमेंट हेड पंखिल वर्मा ने पत्रकार नितिन अग्रहरि को तत्काल ऑफिशियल ग्रुप से रिमूव (बाहर) कर दिया।

​डरे और सहमे हैं अन्य साथी पत्रकार, स्क्रीनशॉट आए सामने

​इस घटना के बाद से पंजाब केसरी डिजिटल की टीम में काम कर रहे अन्य पत्रकारों में भी डर और असंतोष का माहौल है। पीड़ित पत्रकार ने इस पूरे मामले और ग्रुप से हटाए जाने के साक्ष्य (स्क्रीनशॉट्स) भी सार्वजनिक किए हैं, जो संस्थान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं

​इस मामले में पीड़ित पत्रकारों ने न्याय और मीडिया जगत में व्याप्त इस अनैतिक कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद करने का फैसला किया है।

​डिस्क्लेमर: जिला संवाददाता नितिन अग्रहरि द्वारा मीडिया4समाचार को भेजे गए मेल पर खबर प्रकाशित की गई हैं

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology