Home » आवाजाही » News TV India में Parul Mahajan की एंट्री,मीडिया के कई बड़े चेहरे जुड़ेंगे

News TV India में Parul Mahajan की एंट्री,मीडिया के कई बड़े चेहरे जुड़ेंगे

75 Views

दिल्ली: News TV India ने अपनी एडिटोरियल और एंकरिंग टीम को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम नियुक्ति की है। मीडिया जगत की जानी-मानी एंकर और प्रोड्यूसर Parul Mahajan अब News TV India के साथ नई भूमिका में नज़र आएंगी। उन्होंने चैनल में Consultant Editor और Senior Anchor की जिम्मेदारी संभाल ली है।

Parul Mahajan के जुड़ने के बाद चैनल के न्यूज कंटेंट, स्पेशल प्रोग्रामिंग और प्राइम टाइम प्रेजेंटेशन को और मजबूत करने की तैयारी है। उनके अनुभव का इस्तेमाल खास तौर पर गंभीर और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर होने वाले कार्यक्रमों में किया जा सकता है।

टीवी से डिजिटल और डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन तक अनुभव

Parul Mahajan को टेलीविजन, डिजिटल मीडिया और डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन में लंबा अनुभव है। अपने करियर में वह Discovery Channel, EPIC Channel और History TV18 जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं।

एंकर और प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग तरह के न्यूज़ और स्पेशल प्रोग्राम्स पर काम किया है। वहीं, India News पर Jai Hind with Parul Mahajan के जरिए उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, डिफेंस, जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसे विषयों को भी कवर किया।

News TV India में बड़ी जिम्मेदारी

News TV India में Parul Mahajan की भूमिका केवल एंकरिंग तक सीमित नहीं रहेगी। Consultant Editor के तौर पर वह न्यूज़ कंटेंट और विशेष कार्यक्रमों से जुड़े एडिटोरियल कामों में भी योगदान देंगी।

उनका अनुभव चैनल के प्राइम टाइम और स्पेशल प्रोग्रामिंग को नया फॉर्मेट देने में भी काम आ सकता है।

जल्द जुड़ सकते हैं मीडिया जगत के और चेहरे

News TV India Management ने Parul Mahajan के चैनल से जुड़ने की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स को टीम का हिस्सा बनाने की प्रक्रिजारीरही है।

चैनल प्रबंधन के अनुसार, आने वाले दिनों में मीडिया इंडस्ट्री के कुछ और जाने-पहचाने चेहरे News TV India से जुड़ सकते हैं। इन नियुक्तियों के जरिए चैनल अपनी एडिटोरियल टीम, एंकरिंग और स्पेशल प्रोग्रामिंग को और विस्तार देने की तैयारी में है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology