हरियाणा: मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से टीवी पत्रकारिता में सक्रिय रहीं जानी-मानी एंकर आंचल काद्यान ने अब एक नई राह चुनते हुए अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा की सोशल मीडिया सेल में बतौर मैनेजर नियुक्त किया गया है।
टीवी पत्रकारिता का लंबा अनुभव
आंचल काद्यान इससे पहले प्रमुख समाचार चैनल ‘न्यूज़ नेशन’ चैनल में लंबे समय तक बतौर एंकर और प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। चैनल पर स्क्रीन प्रेजेंस के साथ-साथ खबरों के प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है। न्यूज़ नेशन में अपने सफल कार्यकाल के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए टीवी पत्रकारिता से ब्रेक लिया था। अब उन्होंने इस ब्रेक के बाद सीधे एक बड़ी और अहम राजनीतिक-डिजिटल जिम्मेदारी के साथ वापसी की है।
सोशल मीडिया पर पार्टी की रणनीति संभालेंगी
राजनीतिक दलों के लिए मौजूदा दौर में सोशल मीडिया सबसे प्रभावी हथियार बन चुका है। ऐसे में आंचल काद्यान के मीडिया अनुभव, कंटेंट समझ और कम्युनिकेशन स्किल्स का लाभ सीधे तौर पर बीजेपी हरियाणा को मिलेगा। बतौर मैनेजर, वह पार्टी के डिजिटल अभियानों, नैरेटिव बिल्डिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पार्टी की उपस्थिति को और अधिक धार देने का काम करेंगी।
मीडिया से बातचीत में दी जानकारी
Media4samachar से खास बातचीत करते हुए आंचल काद्यान ने अपने इस नए सफर की पुष्टि की और अपनी आगामी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी साझा की। बातचीत के दौरान उन्होंने Media4samachar का आभार भी व्यक्त किया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से मीडिया जगत और उनके शुभचिंतकों की तरफ से उन्हें लगातार बधाइयां व शुभकामनाएं मिल रही हैं।




Users Today : 167
Users Yesterday : 272