ABP News: खबर टीवी मीडिया से..एबीपी न्यूज के तेज तर्रार प्रोड्यूसर्स में से एक अमित यादव को चैनल ने ‘श्रेष्ठ सम्मान’ से नवाजा है। चैनल के CEO सुमांता दत्ता और Executive Vice President और एडिटर-इन-चीफ रजनीश आहूजा ने अमित यादव को ये सम्मान दिया। अमित प्राइम टाइम रात 8 बजे का शो ‘भारत की बात’ को प्रोड्यूसर करते हैं। प्रतिमा मिश्रा शो को होस्ट करती हैं। अमित यादव और राजकुमार दोनों मिलकर शो को बुलंदी तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सम्मान के लिए अमित यादव ने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया।
आपको बता दें अमित यादव(Amit Yadav) पिछले 2 साल से एबीपी न्यूज की प्रोग्रामिंग टीम का हिस्सा हैं। इसके पहले अमित टीवी9 भारतवर्ष(Tv9 Bharatvarsh) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। टीवी9 भारतवर्ष में अमित यादव रात 9 बजे के शो ‘फिक्र आपकी’ का अहम हिस्सा थे।
अमित यादव टाइम्स नाऊ नवभारत, आजतक, ज़ी न्यूज, न्यूज 24, इंडिया न्यूज़ में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं। प्रोग्रामिंग के मास्टर अमित यादव कई अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।



Users Today : 167
Users Yesterday : 272