144 Views
‘एबीपी नेटवर्क’ की ब्रैंड सॉल्यूशंस यूनिट ‘ABP One’ को नया नेशनल हेड मिला है। दरअसल, कंपनी ने अनिरुद्ध बसु को प्रमोट कर ‘ABP One’ का नेशनल हेड बनाया है। इस भूमिका में अब वह एबीपी प्रा.लि. के लिए इंटीग्रेटेड ब्रैंड सॉल्यूशंस से जुड़े रेवेन्यू को लीड करेंगे।
अनिरुद्ध बसु चार साल से ज्यादा समय से एबीपी ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।
अनिरुद्ध बसु को ऐडवर्टाइजिंग और ब्रैंडिंग का काफी अनुभव है। एबीपी में शामिल होने से पहले वह ‘Rediffusion’, ‘Wunderman Thompson’ और Ogilvy & Mather जैसी प्रतिष्ठित एजेंसियों में काम कर चुके हैं।





Users Today : 160
Users Yesterday : 201