Home » आवाजाही » टाइम्स मीडिया नेटवर्क से COO वरुण कोहली ने दिया इस्तीफा

टाइम्स मीडिया नेटवर्क से COO वरुण कोहली ने दिया इस्तीफा

126 Views

देश के अग्रणी मीडिया नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क (Times Media Network) में शीर्ष स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। सीओओ (न्यूज ब्रॉडकास्ट बिजनेस) के पद पर कार्यरत वरुण कोहली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जून 2024 में नेटवर्क से जुड़े कोहली ने करीब साढ़े 13 महीने के कार्यकाल में न्यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के अहम ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाली।

उनके नेतृत्व में चैनल ने कई रणनीतिक बदलाव और मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने के कदम उठाए। स्ट्रैटेजी, लीडरशिप, सेल्स और मार्केटिंग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले कोहली को ‘हैंड्स-ऑन’ प्रोफेशनल के रूप में जाना जाता है। वे कई ब्रांड्स को लॉन्च कर उन्हें लाभदायक बनाने और संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने का श्रेय रखते हैं। उनके इस्तीफे के बाद सीईओ (एंटरटेनमेंट और डिजिटल बिजनेस) रोहित गोपाकुमार अब न्यूज ब्रॉडकास्टिंग वर्टिकल का अतिरिक्त अंतरिम प्रभार भी देखेंगे।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology