जयपुर, 24 सितम्बर 2025:
सच बेधड़क मीडिया ग्रुप ने अपने पूर्व कर्मचारी रवि कुमार मीणा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।
कंपनी ने पहले दिनांक 17/09/2025 को थाना शिप्रा पथ, मानसरोवर में रवि मीणा के खिलाफ धोखाधड़ी और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियाँ करने के संबंध में परिवाद दर्ज कराया था।
अब इसी मामले में नया FIR दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि रवि मीणा ने:
1. कंपनी के चेक का दुरुपयोग:
• आरोपी ने कंपनी के कार्यालय से चोरीशुदा चेक का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी और जालसाज़ी का प्रयास किया।
2. सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट:
• रवि मीणा ने सोशल मीडिया पर कंपनी और मैनेजमेंट के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर कंपनी की साख को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया।
3. फ़र्ज़ी लेटर और भ्रम फैलाना:
• उन्होंने कर्मचारियों को फ़र्ज़ी चैनल हेड के नाम से पत्र जारी किए, जिससे कर्मचारियों में भ्रम उत्पन्न हुआ।
4. धमकी और ब्लैकमेल:
• व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से धमकी भरे संदेश भेज कर कर्मचारियों और प्रबंधन को डराने और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ BNS 305A (चोरी), BNS 338 (धोखाधड़ी), BNS 336(3) (जालसाज़ी), BNS 340(2) (फ़र्ज़ी दस्तावेज़ का प्रयोग) और BNS 318(4) (आपराधिक विश्वासघात) की ग़ैर-जमानती धाराएँ लागू की हैं। तुरंत गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज़ कर दी है।
कंपनी ने पुलिस को सभी सोशल मीडिया पोस्ट, स्क्रीनशॉट्स, फ़र्ज़ी लेटर, धमकी भरे संदेश और वायरल व्यक्तिगत चैट्स सौंपे हैं, ताकि आरोपी के खिलाफ पुख़्ता सबूत प्रस्तुत किए जा सकें।
सच बेधड़क मीडिया ग्रुप ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी तरह के समझौते को स्वीकार नहीं करेगा और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी कानूनी शक्ति का प्रयोग करेगा।

वही विपक्षी रवि प्रकाश मीणा का इस खबर पर कहना हैं की इन छोटी धमकियों से मैं डरने वाला नहीं हूँ मेरे पास सारे सबूत मौजूद है ज़रूरत पड़ने पर पुलिस और कोर्ट के समक्ष उपलब्ध करवाये जायेगे और कोर्ट में चैनल प्रबंधन को पेश कराया जाएगा




Users Today : 8
Users Yesterday : 201