Shraddha Dubey News: एक तरफ जहां पुलिस लगातार कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दूबे को ढूंढ़ने में लगी है, दूसरी उनका एक मीडिया चैनेल को इंटरव्यू आ गया. इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. विभाग कार्रवाई करते हुए डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को पद से हटा दिया है. फिलहाल वे प्रतीक्षारत हैं.वही थाना प्रभारी विक्रम सिंह को भी साइड लाइन कर दिया गया हैं
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस महकमे में कार्रवाई का दौर जारी है. इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. इसी बीच उसकी मीडिया में इंटरव्यू आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. इस बाबत बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीपी सेंट्रल लखनऊ विक्रांत वीर को पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय अटैच कर दिया गया है. उन्हें कहीं पोस्टिंग नहीं मिली है यानी कि वे फिलहाल पद के लिए प्रतीक्षारत हैं. इससे पहले शाम को हजरतगंज कोतवाल को भी लाइन हाजिर किया गया था. श्रद्धा दुबे प्रकरण में लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है.
बता दें कि श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस की 10 टीम लगी हैं। श्रद्धा दुबे पर 50 हजार का इनाम है। श्रद्धा दुबे के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है लेकिन पुलिस की पकड़ में श्रद्धा नहीं आ रही हैं। आज श्रद्धा मीडिया के सामने भी आईं और अपने आपको बेकसूर बताया। जारी किए गए वीडियो में श्रद्धा दुबे ने कहा था कि मैं श्रद्धा दुबे हूं, जिसका नाम शिवा शर्मा की हत्या के मामले में बार-बार लिया जा रहा है। मेरा उस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। वह हत्या नहीं, आत्महत्या थी। मैंने अपनी आंखों से उसे बालकनी से कूदते देखा था।’
श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर पर दर्ज हुआ मुकदमा
बाद में शिवा की मां ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन श्रद्धा फरार हैं। पहले श्रद्धा की नेपाल में होने की बात सामने आई थी। इतना ही नहीं, श्रद्धा ने दो वीडियो जारी करके अपने आपको निर्दोष भी बताया था। दरअसल, शिवा की मां कहना है कि ये खुदकुशी का मामला नहीं बल्कि हत्या है, जिसे श्रद्धा दुबे और उसके साथियों ने अंजाम दिया है। शिवा शर्मा की मां ने श्रद्धा दुबे को शिवा का लिव-इन पार्टनर भी बताया है।



Users Today : 51
Users Yesterday : 162