Home » टीवी » BIG24 न्यूज चैनल को ‘न्यू इमर्जिंग न्यूज चैनल’ अवॉर्ड,CEO आशिफ एकबाल किए गए सम्मानित

BIG24 न्यूज चैनल को ‘न्यू इमर्जिंग न्यूज चैनल’ अवॉर्ड,CEO आशिफ एकबाल किए गए सम्मानित

195 Views

नई दिल्ली। न्यूज चैनल BIG24NEWS को APJ Abdul Kalam Entrepreneur Award के तहत ‘New Emerging News Channel’ के खिताब से सम्मानित किया गया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर 12 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक सेंटर में परवाज मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और परवाज मीडिया ग्रुप के चेयरमैन शमीम अहमद खान ने BIG24NEWS के CEO एवं Editor-in-Chief आशिफ एकबाल को सम्मानित किया।

यह सम्मान BIG24NEWS की मीडिया क्षेत्र में बढ़ती उपस्थिति और संस्थान की उपलब्धियों को रेखांकित करता है। चैनल ने इस अवसर पर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने, जमीनी खबरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करने और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

BIG24NEWS मीडिया टीम…

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology