वरिष्ठ न्यूज एंकर गृह अतुल ने CNN-News18 को कहा अलविदा, 4 साल की पारी हुई समाप्त
जाने-माने मीडिया संस्थान CNN-News18 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चैनल की न्यूज एंकर और एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर गृह अतुल (Griha Atul) ने अपनी चार साल लंबी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए चैनल से अपनी विदाई की औपचारिक जानकारी साझा की। हालांकि, उन्होंने अपने अगले पेशेवर कदम को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है।
गृह अतुल ने लिंक्डइन पर CNN-News18 के साथ अपने सफर को याद करते हुए लिखा, “CNN-News18 से विदाई ले रही हूं। चार साल, अनगिनत बुलेटिन और जिंदगी भर की यादें।”
20 साल का शानदार पत्रकारीय अनुभव पत्रकारिता के क्षेत्र में गृह अतुल के पास करीब दो दशकों (20 वर्ष) का विस्तृत अनुभव है। अपने अब तक के करियर में उन्होंने ब्रॉडकास्ट न्यूज, फील्ड रिपोर्टिंग और एडिटोरियल लीडरशिप जैसी अहम जिम्मेदारियां बखूबी निभाई हैं।
CNN-News18 से जुड़ने से पहले वह ‘Times Network’ और ‘India Today’ जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जहां न्यूज़ कवरेज और संपादकीय विभाग में उनका अहम योगदान रहा है।
फिलहाल मीडिया जगत में इस बात की चर्चा है कि 20 सालों का अनुभवी चेहरा गृह अतुल अपनी अगली पारी किस न्यूज़ नेटवर्क या डिजिटल मीडिया संस्थान के साथ शुरू करेंगी, क्योंकि उन्होंने अभी तक अपने अगले करियर प्लान को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।




Users Today : 167
Users Yesterday : 272