डिश टीवी इंडिया (Dish TV India) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने बताया है कि इन नतीजों पर विचार करने और उन्हें मंजूरी देने के लिए 12 नवंबर 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी।
कंपनी ने 5 नवंबर को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इस बैठक में 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही और छह महीनों के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा। इन नतीजों की कंपनी के वैधानिक ऑडिटर्स की ओर से लिमिटेड रिव्यू भी किया जाएगा।
14 नवंबर तक बंद रहेगी ट्रेडिंग विंडो
कंपनी ने यह भी बताया कि इन वित्तीय नतीजों की घोषणा को देखते हुए उसके शेयरों में कारोबार के लिए ट्रेडिंग विंडो 1 अक्टूबर 2026 से बंद है। यह विंडो नतीजों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी। इसके मुताबिक, ट्रेडिंग विंडो 14 नवंबर 2026 तक बंद रहेगी।




Users Today : 36
Users Yesterday : 152