नोएडा: इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल विंग ‘तक चैनल्स’ (Tak Channels) का नोएडा स्थित कार्यालय नए पते पर शिफ्ट हो गया है। समूह का यह डिजिटल नेटवर्क अब तक नोएडा के सेक्टर-10 स्थित ऑफिस से संचालित हो रहा था, जिसे अब नए ठिकाने पर स्थानांतरित कर दिया गया है। ऑफिस शिफ्ट होने के साथ ही टीम ने नए उत्साह और ऊर्जा के साथ कामकाज आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है।
सेक्टर-10 के पुराने स्टूडियो में रिकॉर्ड हुआ आखिरी शो
बदलाव की इस प्रक्रिया के तहत, सेक्टर-10 स्थित पुराने स्टूडियो में ‘साप्ताहिक सभा’ का आखिरी शो रिकॉर्ड किया गया। इस विदाई के साथ ही पुराने स्टूडियो का सफर पूरा हुआ। अब अगले हफ्ते से प्रसारित होने वाले सभी नए शो और एपिसोड्स की रिकॉर्डिंग नए आधुनिक स्टूडियो से ही की जाएगी।
डिजिटल विस्तार की दिशा में अहम कदम
‘तक चैनल्स’, इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल न्यूज नेटवर्क का एक प्रमुख हिस्सा है, जिसके तहत देश के अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और खास विषयों से जुड़े कई लोकप्रिय डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म और चैनल संचालित किए जाते हैं। मीडिया जगत में लगातार बदलते रुझानों और डिजिटल विस्तार की रणनीतियों के बीच ऑफिस का यह बदलाव समूह की कार्यप्रणाली में एक नए अध्याय की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
सोमवार से शुरू होने जा रहे नए कार्यालय और स्टूडियो से ‘तक चैनल्स’ की पूरी टीम नए तेवर और कलेवर के साथ अपने दर्शकों तक खबरें पहुंचाने के लिए तैयार है।



Users Today : 49
Users Yesterday : 162