Home » टीवी » जनतंत्र टीवी: प्रधान संपादक जितेंद्र शर्मा ने उठाए सवाल,चेयरमैन बोले-‘निर्णय स्वीकार’

जनतंत्र टीवी: प्रधान संपादक जितेंद्र शर्मा ने उठाए सवाल,चेयरमैन बोले-‘निर्णय स्वीकार’

108 Views

विशेष रिपोर्ट | Media4samachar

नोएडा, 10 जुलाई: मीडिया जगत से इस वक्त की एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा ने ‘जनतंत्र टीवी’ की एडिटर-इन-चीफ (Editor-in-Chief) के पद से राहें जुदा हो गई हैं

​प्रबंधन की कार्यशैली से थे असहज, वादे पूरे न होने का लगाया आरोप

​मुख्य कारणों पर खुलकर बात करते हुए जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रबंधन जिस तरह के वादों और शर्तों के साथ उन्हें संस्थान में लेकर आया था, वे उन पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब नीतियां और वादे पूरे नहीं किए गए तो ऐसी स्थिति में उन्होंने संस्थान से अलग होना ही सबसे बेहतर समझ लिया और प्रबंधन भी नाराज़ चल रहा था

​चेयरमैन बोले- “मुझे अभी जानकारी मिली है, आगे का निर्णय स्वीकार”

​इस पूरे घटनाक्रम पर प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए जब Media4samachar के संपादक ने जनतंत्र टीवी के चेयरमैन को कॉल लगाया और उनसे बात की, तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की। चेयरमैन ने बातचीत के दौरान कहा:

​”मुझे इस विषय में अभी-अभी जानकारी मिली है। आगे का जो भी निर्णय है,वह मुझे पूरी तरह स्वीकार है।”

दो दशकों से ज्यादा का अनुभव और शानदार करियर ग्राफ

​मूल रूप से हिसार (हरियाणा) के रहने वाले जितेंद्र शर्मा को भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता में दो दशक (20 वर्ष) से अधिक का एक लंबा और बेहद प्रतिष्ठित अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े न्यूज़ नेटवर्क्स में से एक ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से की थी। इस समूह के साथ उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक काम किया और इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण तथा नेतृत्वकारी जिम्मेदारियों को बखूबी संभाला।

​वर्ष 2024 में उन्होंने ‘जी मीडिया’ को अलविदा कहा था। उस वक्त वह ‘जी न्यूज’ में एडिटर (दिल्ली ब्यूरो) के साथ-साथ ‘क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन’ के प्रमुख पद पर कार्यरत थे। इसके बाद उन्होंने ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) का रुख किया, जहाँ उन्हें सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

​महज आठ महीने में ही टूटा ‘जनतंत्र टीवी’ से नाता

​आईटीवी नेटवर्क में अपनी सेवाएं देने के बाद, पिछले साल नवंबर 2025 में जितेंद्र शर्मा ने ‘जनतंत्र टीवी’ में बतौर एडिटर-इन-चीफ (संपादक-इन-चीफ) कार्यभार संभाला था। उन्हें चैनल को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की कमान दी गई थी, लेकिन प्रबंधन के साथ आंतरिक तालमेल और शुरुआती वादों पर सहमति न बन पाने के कारण महज आठ महीने के भीतर ही शर्मा जी को अलग होना पड़ गया

​मीडिया गलियारों में अब इस बात को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है कि जितेंद्र शर्मा का अगला पेशेवर कदम क्या होगा। हालांकि, उनकी नई पारी और अगली मंजिल को लेकर अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology