Media Jobs: देश के 2 मीडिया संस्थानों में पत्रकारों के लिए वेकेंसी निकली है। BAG नेटवर्क ने सोशल मीडिया प्रोड्यूसर और वीडियो एडिटर की जरूरत है। इन पदों के लिए अंग्रेजी भाषा में काम करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। संस्थान ऐसे पेशेवरों की तलाश में है, जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की अच्छी समझ हो और जो रचनात्मक तरीके से डिजिटल कंटेंट तैयार कर सकें।
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे, पोर्टफोलियो और सोशल मीडिया हैंडल की जानकारी nowwhy24@bagnetwork.in पर ईमेल कर सकते हैं।
फ्री प्रेस जर्नल को इंदौर और भोपाल के लिए चाहिए सब एडिटर
Media Jobs: मीडिया संस्थान फ्री प्रेस जर्नल (FPJ) ने अपने इंदौर और भोपाल संस्करणों के लिए संपादकीय विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। संस्थान को चीफ सब एडिटर, सीनियर सब एडिटर और सब एडिटर की जरूरत है। इन पदों के लिए प्रिंट मीडिया में काम करने का अनुभव रखने वाले पत्रकार आवेदन कर सकते हैं।
पद, अनुभव और वेतन का विवरण
- चीफ सब एडिटर: कम से कम 8 साल का अनुभव। मासिक वेतन 50,000 से 60,000 रुपये।
- सीनियर सब एडिटर: कम से कम 5 साल का अनुभव। मासिक वेतन 35,000 से 45,000 रुपये।
- सब एडिटर: कम से कम 2 साल का अनुभव। मासिक वेतन 25,000 से 30,000 रुपये।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों को समाचारों के संपादन, अखबार के पेज तैयार करने, पेज प्लानिंग और अखबार के प्रोडक्शन से जुड़ी प्रक्रियाओं का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, समाचार को निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने की क्षमता भी जरूरी है।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे pravin@fpj.co.in और editor.indore@fpj.co.in पर भेज सकते हैं



Users Today : 21
Users Yesterday : 162