नोएडा/दिल्ली-एनसीआर: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित मीडिया हब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में विभिन्न डिजिटल और केबल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले नए हिंदी न्यूज़ चैनल ‘टीवी 7 भारत’ (TV 7 Bharat) में वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत चौधरी ने बतौर इनपुट एडिटर अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

कृष्णकांत चौधरी ने चैनल मुख्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन प्रवीण पाठक ने उन्हें आधिकारिक तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपा और गुलदस्ता भेंट कर पूरी टीम की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चेयरमैन प्रवीण पाठक ने उम्मीद जताई कि कृष्णकांत चौधरी के लंबे पत्रकारीय अनुभव और मजबूत नेटवर्क का फायदा चैनल को अपनी खबरों की धार और इनपुट व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में मिलेगा।
संपादकीय और अन्य विभागों में बड़े पैमाने पर जारी हैं भर्तियां
टीवी 7 भारत लॉन्चिंग के बाद से ही मीडिया मार्केट में मजबूती से अपने कदम जमा रहा है। चैनल के विस्तार की योजना के तहत लगातार एडिटोरियल से लेकर टेक्निकल, प्रोडक्शन और अन्य सभी प्रमुख विभागों में अनुभवी और नए मीडिया कर्मियों की भर्तियां की जा रही हैं।
कृष्णकांत चौधरी का इनपुट हेड के रूप में जुड़ना चैनल के संपादकीय नेटवर्क और रिपोर्टिंग टीम को नई दिशा और गति देने में एक अहम कदम माना जा रहा है।



Users Today : 149
Users Yesterday : 151