Home » आवाजाही » प्रिया चौहान की नई शुरुआत, Foxhog Ventures India में बनीं PR मैनेजर

प्रिया चौहान की नई शुरुआत, Foxhog Ventures India में बनीं PR मैनेजर

244 Views

नई दिल्ली: पत्रकारिता की दुनिया में करीब 15 साल का अनुभव हासिल करने के बाद प्रिया चौहान ने अब कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने Foxhog Ventures India में Marketing & PR Manager के साथ-साथ Spokesperson यानी कंपनी की प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाली है।

प्रिया चौहान अपने पत्रकारिता करियर के दौरान India TV, TV9, News9, News18 India, Live Indiaऔर दूरदर्शन जैसे मीडिया संस्थानों से जुड़ी रही हैं। उन्होंने अपने करियर का लगभग आठ साल का समय News18 India में बिताया। इस दौरान उन्हें न्यूज प्रोडक्शन, संपादकीय योजना और प्राइम-टाइम कार्यक्रमों से जुड़े काम करने का अवसर मिला।

प्रिया चौहान का यह बदलाव उनके पेशेवर सफर का एक नया पड़ाव है। अब तक वह मीडिया संस्थानों में खबरों, एडिटोरियल प्लानिंग और न्यूज प्रोडक्शन से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाती रही हैं। अब वह अपने इसी अनुभव का इस्तेमाल कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और मीडिया के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में करेंगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology