Home » आवाजाही » रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल में अब नजर आएंगे राहुल काद्यान

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल में अब नजर आएंगे राहुल काद्यान

52 Views

वरिष्ठ पत्रकार राहुल काद्यान ने हिंदी न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत (Republic Bharat) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। वह सोमवार से चैनल में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

राहुल काद्यान इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल न्यूज24 (News24) में कार्यरत थे, जहां उन्होंने करीब चार साल तक अपनी सेवाएं दीं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 15 वर्षों का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख हिंदी न्यूज चैनलों में विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं।

पत्रकारिता में राहुल काद्यान ने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज (India News) से की थी। इसके बाद वह टोटल टीवी (Total TV), समाचार प्लस (Samachar Plus), भास्कर न्यूज (Bhaskar News), फोकस न्यूज (Focus News) और सहारा समय (Sahara Samay) जैसे संस्थानों से जुड़े रहे। फोकस न्यूज का नाम बाद में बदलकर न्यूज वर्ल्ड (News World) कर दिया गया था।

राहुल काद्यान ने दिल्ली स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास मीडिया (IIMM) से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। मीडिया जगत में राहुल काद्यान की पहचान एक अनुभवी और सक्रिय पत्रकार के रूप में रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology