
नई दिल्ली/नोएडा: भारतीय मीडिया जगत में अपनी तेजी से पहचान बना रहे न्यूज़ नेटवर्क ‘Nation 27’ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। चैनल के चेयरमैन विजेंद्र सिंह ने अपनी कोर टीम और रणनीतिक नेतृत्व को एक नई और मजबूत दिशा देते हुए देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार श्री देवकी नंदन मिश्रा को नेटवर्क की कमान सौंपी है। श्री मिश्रा ने ‘Nation 27’ मीडिया नेटवर्क में बतौर मैनेजिंग एडिटर (Managing Editor) और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।
चेयरमैन विजेंद्र सिंह के इस बड़े और रणनीतिक फैसले के बाद से ही मीडिया कॉरिडोर में ‘Nation 27’ की भविष्य की योजनाओं और आगामी विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है।
चेयरमैन विजेंद्र सिंह ने जताया भरोसा, कहा- “मिश्रा जी का नेतृत्व हमारे लिए गौरव की बात”
श्री देवकी नंदन मिश्रा जी का नेटवर्क में स्वागत करते हुए चेयरमैन विजेंद्र सिंह ने एक विशेष शुभकामना संदेश जारी किया। उन्होंने श्री मिश्रा के अनुभवों को चैनल के लिए सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा:
“देवकी नंदन जी का ‘Nation 27’ परिवार का हिस्सा बनना हमारे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। भारतीय पत्रकारिता जगत में उनका कद, उनकी बेदाग छवि और समृद्ध अनुभव हमारी सबसे बड़ी ताकत बनने जा रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन, कप्तानी और विजन की बदौलत हमारा चैनल निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार की पत्रकारिता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मैं पूरे नेटवर्क और बोर्ड की तरफ से उनके सफल व ऐतिहासिक कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।”
दशकों का बेदाग सफर और बड़ा मीडिया अनुभव
श्री देवकी नंदन मिश्रा भारतीय पत्रकारिता का एक ऐसा प्रतिष्ठित चेहरा हैं, जिन्होंने प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक अपनी एक विशिष्ट छाप छोड़ी है। उन्होंने देश के अग्रणी और ऐतिहासिक अखबार ‘राष्ट्रीय सहारा’ और प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ‘सहारा समय’ सहित देश के विभिन्न बड़े मीडिया घरानों में शीर्ष व नीति-निर्धारक पदों पर रहकर अपनी बेहतरीन सेवाएं दी हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग की गहरी समझ से लेकर एडिटोरियल पॉलिसी और चैनल मैनेजमेंट तक, श्री मिश्रा के पास दशकों लंबा एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड है।
खबरों की धार और बिजनेस ऑपरेशन्स को मिलेगी नई रफ्तार
’Nation 27′ प्रबंधन का मानना है कि देवकी नंदन मिश्रा जी की गहरी संपादकीय समझ और तीक्ष्ण रणनीतिक सोच चैनल को एक नई ऊंचाई पर ले जाने में मील का पत्थर (Milestone) साबित होगी। उनके आने से न सिर्फ खबरों के तेवर और पैने होंगे, बल्कि बतौर सीओओ (COO) वे चैनल के बिजनेस, डिस्ट्रीब्यूशन और ओवरऑल ऑपरेशनल मैनेजमेंट को भी एक नए और कॉर्पोरेट ढांचे में आगे बढ़ाएंगे।
पूरी टीम में उत्साह, नए युग की शुरुआत
श्री देवकी नंदन मिश्रा जी के कार्यभार संभालने के मौके पर नोएडा स्थित ‘Nation 27’ के मुख्यालय में पूरी टीम बेहद उत्साहित नजर आई। चेयरमैन विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया विश्लेषकों का भी मानना है कि चेयरमैन विजेंद्र सिंह के आधुनिक विजन और देवकी नंदन मिश्रा जैसे कद्दावर पत्रकार के कुशल नेतृत्व की यह जुगलबंदी ‘Nation 27’ को आने वाले दिनों में देश के अग्रणी राष्ट्रीय चैनलों की कतार में लाकर खड़ा कर देगी।




Users Today : 79
Users Yesterday : 319