Home » आवाजाही » प्रभात खबर से चार दशक बाद सेवानिवृत्त हुए स्टेट एडिटर विजय पाठक

प्रभात खबर से चार दशक बाद सेवानिवृत्त हुए स्टेट एडिटर विजय पाठक

21 Views

​रांची। हिंदी पत्रकारिता के वरिष्ठ हस्ताक्षर और दैनिक ‘प्रभात खबर’ के स्टेट एडिटर विजय पाठक संस्थान से सेवानिवृत्त हो गए हैं। लगभग चार दशकों तक संस्थान को अपनी सेवाएं देने के बाद आज उनका आखिरी कार्यदिवस रहा।

​विजय पाठक ने महज 21 वर्ष की उम्र में प्रभात खबर के साथ अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत झारखंड के गुमला से बतौर स्ट्रिंगर की थी। इसके बाद वे मुख्य कार्यालय पहुंचे और अपनी मेहनत व निष्ठा के दम पर संपादकीय विभाग में विभिन्न पदों से होते हुए एडिटर और पिछले करीब डेढ़ साल से स्टेट एडिटर के शीर्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

​मूल रूप से बिहार के निवासी विजय पाठक की पूरी शिक्षा-दीक्षा झारखंड में ही हुई, क्योंकि उनके पिता झारखंड शिक्षा विभाग में उच्च पद पर पदस्थापित थे। संस्थान को अपने जीवन का लगभग 70 प्रतिशत समय देने के बाद अब वे कुछ वक्त देश-दुनिया के भ्रमण में बिताएंगे और उसके बाद अपनी नई पारी तय करेंगे।

​अपनी सेवानिवृत्ति पर विजय पाठक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मेरा भी राजयोग आ गया… जिस संस्थान प्रभात ख़बर में मैंने अपने अब तक के जीवन के लगभग 70 फ़ीसदी वक़्त गुज़ारे, आज वहाँ मेरा आख़िरी कार्यदिवस है। 21 साल की उम्र में बतौर स्ट्रिंगर प्रभात खबर में शुरू हुआ सफ़र आज सेवानिवृत्ति के साथ एक पड़ाव पर पहुंच रहा है। इस लंबे सफ़र में आप सभी का भरपूर प्यार, स्नेह, विश्वास और सहयोग मिला। अपनी ओर से हमेशा यही कोशिश रही कि अपने काम से न कभी प्रभात ख़बर का सिर झुकने दूं… और न ही अपना।”

​उन्होंने आगे संस्थान प्रबंधन, सहयोगियों और पाठकों का आभार जताते हुए कहा, “यह विदाई सिर्फ़ कार्यस्थल से है, आप सबसे नहीं। रांची में ही रहूंगा, आप सभी के बीच और आपके ही साथ। सफ़र जारी रहेगा… बस भूमिका थोड़ी बदल जाएगी।”

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology