नोएडा: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सियासत के सियासी समीकरणों और पर्दे के पीछे की हलचल को सामने लाने के लिए न्यूज़ चैनल ‘नेशन 27’ (Nation 27) का नया धमाकेदार टॉक शो ‘न्यूज़रूम में नेता जी’ आज से शुरू हो रहा है। शो के पहले ही एपिसोड में यूपी सरकार के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे सियासी गलियारों में हड़कंप मचना तय है।
यह खास इंटरव्यू आज रात 9:00 बजे प्रसारित किया जाएगा।
परिवारवाद के आरोप पर बीजेपी को ही घेरा
इंटरव्यू के दौरान जब एंकर ने डॉ. संजय निषाद से उनकी पार्टी पर लगने वाले परिवारवाद के आरोपों को लेकर तीखा सवाल किया, तो उन्होंने अपनी ही सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पलटवार कर दिया।
डॉ. निषाद ने दो टूक कहा:
“राजनाथ सिंह, बृजभूषण शरण सिंह, सुषमा स्वराज जैसे तमाम बड़े नेताओं के बच्चे भी आज राजनीति में हैं, विधायक और सांसद हैं! सिर्फ हम पर ही सवाल क्यों?”
”आरक्षण नहीं मिला तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा”
संजय निषाद ने अपने कोर वोट बैंक यानी निषाद समाज के आरक्षण के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निषाद समाज को उनका हक और आरक्षण नहीं दिया गया, तो आगामी चुनावों में इसका गंभीर सियासी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
शो में यूपी की सियासत, 2027 के विधानसभा चुनाव की जमीन, और एनडीए गठबंधन के भीतर के तालमेल को लेकर भी कई चुभते सवाल पूछे गए, जिनका डॉ. निषाद ने बेबाकी से जवाब दिया।
प्रसारण विवरण (कब और कहाँ देखें):
- पहला प्रसारण: आज शनिवार, रात 9:00 बजे
- पुनः प्रसारण (Repeat): रविवार, सुबह 9:00 बजे
विभिन्न डीटीएच और केबल प्लेटफॉर्म्स पर चैनल नंबर:
- Jio TV+: 1030
- Tata Play: 1142
- Dish TV: 690
- DD Free Dish: 150
- GTPL: 295



Users Today : 28
Users Yesterday : 162