नई दिल्ली: डीडी फ्री डिश की 102वीं ई-नीलामी में सफलता प्राप्त कर फ्री-टू-एयर प्लेटफॉर्म पर चैनल की शुरुआत होने के शुभ अवसर पर TV7 भारत के चेयरमैन प्रवीण पाठक ने देशभर के दर्शकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही चैनल का प्रसारण टाटा स्काई व एयरटेल Dth पर शुरू करने की तैयारी अंतिम स्टेज पर हैं,बहुत जल्द ही इन दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा

चेयरमैन प्रवीण पाठक ने अपने संदेश में कहा कि डीडी फ्री डिश जैसे देश के सबसे बड़े और लोकप्रिय DTH प्लेटफॉर्म के जरिए करोड़ों नए परिवारों तक पहुंचना चैनल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
दर्शकों के नाम चेयरमैन प्रवीण पाठक का संदेश:
”TV7 भारत का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि हम आम जनता से जुड़ी खबरों, उनके मुद्दों और उनकी आवाज को पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ सामने लाएं। डीडी फ्री डिश पर हमारे प्रसारण की शुरुआत से देश के कोने-कोने में बसे दर्शकों तक हमारी सीधी पहुंच बनेगी।
मैं डीडी फ्री डिश के अपने सभी नए और पुराने दर्शकों का TV7 भारत परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं। इस खास मौके पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। हमारा वादा है कि हम आपको हमेशा सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें पहुंचाते रहेंगे। आपके विश्वास और अपार स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद।”
दर्शकों को मिलेगा निष्पक्ष पत्रकारिता का लाभ
प्रवीण पाठक ने विश्वास जताया कि TV7 भारत अपनी जनपक्षधर पत्रकारिता और बेहतरीन कंटेंट के जरिए डीडी फ्री डिश के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा। 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहे इस प्रसारण के बाद MPEG-4 सेट-टॉप बॉक्स का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों दर्शक बिना किसी शुल्क के TV7 भारत के समाचार कार्यक्रमों का लाभ उठा सकेंगे।



Users Today : 36
Users Yesterday : 162