Home » जॉब » टाइम्स ग्रुप में इन पदों पर निकली वेकेंसी,देखें विज्ञापन

टाइम्स ग्रुप में इन पदों पर निकली वेकेंसी,देखें विज्ञापन

105 Views

नई दिल्ली: मीडिया समूह ‘टाइम्स नेटवर्क’ ने अपने प्रमुख अंग्रेजी समाचार चैनल Times Now के डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए टेक्नोलॉजी जर्नलिस्ट (Technology Journalist) के पद पर भर्तियां निकाली हैं। यह पद नोएडा की फिल्म सिटी स्थित कार्यालय के लिए है और कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार को ऑफिस से ही (वर्क-फ्रॉम-ऑफिस) काम करना होगा।

​कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इस पद के लिए टेक्नोलॉजी जर्नलिज्म के क्षेत्र में 2 से 5 साल के अनुभव वाले योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

​प्रमुख योग्यताएं और जिम्मेदारियां

  • ​तकनीकी समझ: आवेदक को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), लेटेस्ट गैजेट्स, टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स, गेमिंग इंडस्ट्री, सरकारी व तकनीकी नीतियों के बदलावों और पूरे डिजिटल इकोसिस्टम की गहरी समझ होनी चाहिए।
  • ​रिसर्च और फैक्ट-चेकिंग: मजबूत न्यूज सेंस के साथ-साथ खबरों की सत्यता जांचने (Fact-checking) और गहन रिसर्च की क्षमता अनिवार्य है।
  • ​डिजिटल और SEO की जानकारी: Google और सोशल मीडिया ट्रेंड्स की सही पकड़ के अलावा SEO (Search Engine Optimization) तथा AEO (Answer Engine Optimization) की समझ जरूरी है। साथ ही Content Management System (CMS) और डिजिटल पब्लिशिंग वर्कफ्लो का ज्ञान होना चाहिए।
  • ​न्यूजरूम वर्कफ्लो: आवेदक को तेज रफ्तार न्यूजरूम के माहौल में रोजाना की डेडलाइन और कंटेंट टारगेट पूरा करने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा, शिफ्ट में काम करने और नई तकनीकों को सीखने का जज्बा होना जरूरी है।
  • ​ट्रैफिक और रणनीति: वेबसाइट पर रोजाना पाठक संख्या (Traffic) बढ़ाने, एडिटोरियल टीम के साथ तालमेल बिठाने और कंटेंट स्ट्रैटेजी बनाने में सक्रिय योगदान देना होगा।

​तत्काल जॉइन करने वालों को प्राथमिकता

​कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार तुरंत (Immediate Joiner) पद संभालने के लिए तैयार हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

​आवेदन की प्रक्रिया

​इस पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार टाइम्स नेटवर्क द्वारा जारी विज्ञापन में उपलब्ध QR कोड को स्कैन करके अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology