285 Views
रायबरेली से कुछ तस्वीरें आई हैं—जहां लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कुछ हल्का-फुल्का डगमगाता दिखा। मौका था जिलाधिकारी के जन्मदिन का। लेकिन यहां खबर लिखने, सवाल पूछने और जनता की आवाज़ उठाने वाले पत्रकार खुद केक और गुलदस्ते लेकर बधाई देने पहुंच गए।

सवाल ये है— जो पत्रकार जिलाधिकारी के सामने केक काटेंगे, गुलदस्ते पेश करेंगे, मोमबत्ती बुझवाकर ताली बजाएंगे फिर अदब जदा तस्वीरें खिचाएंगे.. क्या वही पत्रकार कभी सख़्त सवाल पूछ पाएंगे?
खबर ये भी है कि इस ‘केक डिप्लोमेसी’ में News18 के मोहन कृष्ण, न्यूज़ ट्रैक के पत्रकार नरेंद्र सिंह, डिजिटल मीडिया के पत्रकार ओम शंकर शुक्ला व आदित्य बाजपेई नामक पत्रकार भी शामिल थे।




Users Today : 295
Users Yesterday : 463