डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से एक और बड़ी खबर सामने आई है। समीक्षा सिक्का ने NDTV Digital में रेवेन्यू हेड के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने इस नियुक्ति की जानकारी खुद अपनी LinkedIn पोस्ट के माध्यम से साझा की।
पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मुझे खुशी है कि मैं NDTV Digital में रेवेन्यू हेड के तौर पर नई भूमिका की शुरुआत कर रही हूं।”
समीक्षा सिक्का को डिजिटल सेल्स और कंटेंट मोनेटाइजेशन का लंबा अनुभव है। Network18 में वह पिछले चार साल से ज्यादा समय तक सक्रिय थीं, जहां उन्होंने Moneycontrol.com, News18.com और Firstpost.com जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के लिए काम किया।
अपने करियर में समीक्षा टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और महाराष्ट्र टाइम्स जैसे बड़े मीडिया हाउस के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्हें इंटीग्रेटेड सेलिंग, इन्वेंट्री और कंटेंट सेल्स की बेहतरीन समझ है।




Users Today : 290
Users Yesterday : 463