क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा द्वारा “निधि आपके निकट 2.0” के अंतर्गत ‘डिस्ट्रिक्ट आउटरीच कार्यक्रम’ का आयोजन M/s Samvardhana Motherson Global Management Services Plot No. 1, Sec-127, Noida-201301 के साथ EPFO, A-2C सेक्टर-24, तुलसी मार्ग, क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा में भी किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भविष्य निधि संगठन के अधीन नियोक्ताओं, अंशदाताओं, पेंशनर्स एवं सदस्यों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना और उनमें विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम में शिकायतों का निदान भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा के द्वारा त्वरित किया गया जिसके लिए जीवन प्रमाण पत्र, मेम्बर प्रोफाइल अपडेशन व ई-नामांकन आदि की अलग अलग से डेस्क लगायी गयीं।

कार्यक्रम में लगभग 85 लोगों ने हिस्सा लिया तथा शिकायत अथवा जानकारी हेतु 52 आगंतुकों का पंजीकरण दर्ज किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अवनीश कुमार मीना, प्रवर्तन अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता श्री सुयष पाण्डेय, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I द्वारा की गयी एवं श्री कुमार राघवेन्द्र, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II एवं श्री संतोष कुमार सिंह, सहायक भविष्य निधि आयुक्त भी उपस्थित रहे। प्रवर्तन अधिकारी के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से नियोक्ता एवं कर्मचारियों को भविष्य निधि योजनाओं जैसे PMVBRY, Simplified Claim Process एवं लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में EPFO के CITES 2.01 प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी भी दी गई, जो मेम्बर एवं नियोक्ता सेवाओं की स्पीड एवं गुणवत्ता बढ़ाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रेजेंटेशन, डायरेक्टिव्स और वीडियोज़ के माध्यम से आगंतुकों के बीच जागरूकता एवं योजनाओं का प्रचार एवं प्रसार किया गया जिसमे Stakeholders Awareness एवं Inoperative Accounts के बारे में भी बताया गया एवं आगंतुकों द्वारा वीडियो एवं फोटोज के माध्यम से हैप्पी मोमेंट्स साझा किया गया।
कार्यक्रम में M/s Samvardhana Motherson Global Management Services Plot No. 1, Sec-127, Noida-201301 की ओर से सीनियर मैनेजमेंट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने निरंतर होने वाले इस कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं इससे जुड़े सभी भविष्य निधि कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से उद्योग, कर्मचारी, छूट प्राप्त संस्थान, जिला प्राधिकारी तथा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के बीच समान उद्देश्य का वातावरण स्थापित करने की पहल की गयी ताकि कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के साथ नियोक्ताओं के अधिकारों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Users Today : 48
Users Yesterday : 162