160 Views
जयपुर। मीडिया संस्थान सच बेधड़क न्यूज चैनल के खिलाफ बकाया वेतन और वित्तीय अनियमितताओं का विवाद गहराता जा रहा है। जयपुर के मानसरोवर पुलिस आयुक्त कार्यालय को दी गई ताज़ा रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि चैनल प्रबंधन पर करीब 35 लाख रुपये का बकाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता चैनल हेड रवि कुमार मीणा का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में पुलिस को दिए गए दस्तावेज़ों में यह भी कहा गया है कि बकाया सैलरी और अन्य वित्तीय देनदारियों को लेकर कर्मचारियों से धोखाधड़ी की गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त, मानसरोवर जयपुर की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मामले की जानकारी मिली हैं जांच थाने स्तर पर की जा रही है और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




Users Today : 287
Users Yesterday : 463