Network18: मीडिया खासर डिजिटल मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों के लिए नौकरी का अच्छा मौका है। दरअसल, Network18 के डिजिटल प्लेटफॉर्म News18 Kadak ने अपनी टीम के विस्तार के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।
सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, संस्थान ऐसे लोगों की तलाश कर रहा है, जो डिजिटल कंटेंट तैयार करने, खबरों को आकर्षक अंदाज में पेश करने और नए आइडिया के साथ प्रयोग करने में रुचि रखते हैं।
इस भर्ती के तहत सोशल मीडिया, वीडियो एडिटर, कैमरामैन, कॉपीराइटर और यूट्यूब प्रोड्यूसर/मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इन भूमिकाओं के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें वीडियो प्रोडक्शन, एडिटिंग, कैमरा वर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने में दिलचस्पी है।
इन सभी पदों के लिए जॉब लोकेशन नोएडा है। इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे careers@nw18.com पर ईमेल कर सकते हैं।




Users Today : 25
Users Yesterday : 162